मदरसे के निर्माण पर रोक लगाने की मांग
सहारनपुर। आशीर्वाद कालोनी के लोगों ने मदरसे का निर्माण कराए जाने का विरोध किया है। नगर मजिस्ट्रेट को शिकायतपत्र देकर उन्होंने इसके निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही हसनपुर चौकी पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की आशीर्वाद कालोनी निवासी विनोद, अश्वनी चौहान, डाक्टर मनोज, प्रवेश धनकर ने बताया कि इस कालोनी में हिंदू समाज के लोग सबसे अधिक हैं। यहां कुछ ही मुस्लिम परिवार रहते हैं। कालोनी में मदरसे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने मदरसे के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान विकास चौधरी, कुलदीप, कार्तिक धनकर, मोहित कुमार, संदीप, रोहित, दिनेश आदि मौजूद रहे।