फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना अधिकारियों ने की क्रय केंद्रों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र और जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को कई गन्ना क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। इससे तौल लिपिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी ने सबसे पहले बजाज शुगर मिल के क्रय केंद्र सीदपुरा में छापा मारा। वहां पर किसान भोपाल गन्ना तुलवाते हुए मिले। उनकी गाड़ी को बाट डालकर तुलवाने के बाद तौल सही पाया गया। अधिकारी इसके बाद त्रिवेणी शुगर मिल के क्रय केंद्र सीडकी प्रथम पर पहुंचे। वहां भी सब ठीक पाया गया। इसके बाद अधिकारी दया शुगर मिल के क्रय केंद्र भलस्वा बलियाखेड़ी पहुंचे। क्रय केंद्र पर मानक बाट नहीं मिले। इस क्रय केंद्र पर करीब एक हजार क्विंटल पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें