सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के थाना प्रभारी के खिलाफ स्वीकृति से ज्यादा अवकाश लेने की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। यह शिकायत एक सिपाही द्वारा डीजीपी कार्यालय को की गई, जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि उन्होंने उतनी ही छुट्टी ली, जितनी स्वीकृत कराई गई थीं।
उधर, सिपाही की इस शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए। मामले की जांच एलआईयू के एक अधिकारी को सौंपी गई। मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि छुट्टियां लेना सभी का अधिकार है। थाना प्रभारी के पास अवकाश कार्ड नहीं रहता, इसलिए यह पता नहीं चलता कि कितने अवकाश ले चुके हैं। अधिक अवकाश लिए होंगे, जो अन्य प्रकार के अवकाश में समायोजित करा दिए जाएंगे। बहरहाल इसकी जांच एक अधिकारी कर रहे हैं। जांच के बाद ही सत्यता का पता चलेगा।
----------
- नहीं लिया अधिक अवकाश: थाना प्रभारी
रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी एसके राणा का कहना है कि मैने अधिक अवकाश नहीं लिया है। प्रत्येक व्यक्ति अपनी आवश्यकता के अनुसार अवकाश लेता है। मैने भी अपनी आवश्यकता के अनुसार अवकाश लिया है और अभी मेरा अवकाश शेष भी हैं। मुझ पर लगाया गया आरोप गलत है।