सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले कराए गए। फाइनल मुकाबले रविवार को कराए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन भी रविवार की दोपहर एक बजे पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
शनिवार को अंडर-19 बालकों में नोएडा के चिराग सेठ ने यूपीबीए के आकाश सिंह को 17-21 और 22-20, इलाहाबाद के आयुष राणा ने वाराणसी के नितेश सोनकर को 21-16 और 21-06, नोएडा के आदित्य वर्मा ने यूपीबीए के शिवम मिश्रा को 21-16 और 21-11 तथा यूपीबीए के शांतनु ने नोएडा के मुकुल को 21-17 और 21-15 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बालकों के डबल्स मुकाबलों में मुजफ्फरनगर के आयुष और राज की जोड़ी ने मेरठ का अभिनव शर्मा और जॉनराइट की जोड़ी 21-18 और 21-19 तथा गोरखपुर के कन्हैया और किशन की जोड़ी ने मेरठ के सारंग और विशेष की जोड़ी को 21-19 और 21-13 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की।
बालिकाओं के सिंगल्स में यूपीबीए की तनीषा ने झांसी की दिव्या को 21-05 और 21-11, मेरठ की खुशी पंत ने नोएडा की अनुष्का गोयल को 11-21, 21-16 और 21-19, यूपीबीए की शैलजा शुक्ला ने नोएडा की शहजर चौधरी को 21-12 और 21-15, मेरठ की आरुषी ने कानपुर का तान्या कश्यप को 21-16 और 21-09 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मुख्य निर्णायक रंजीत श्रीवास्तव और कृष्णगोपाल रहे।
निर्णायक मंडल में राजेश सक्सेना, इरशाद अहमद, अजय सिंह, मोहसिन जमाल, सौरभ कुमार, मुस्कान गुप्ता, मनीष कुमार, अंशुल कुमार आदि शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, ईश्वरपाल सिंह, यशपाल सिंह पुंडीर, आरएसओ प्रेम कुमार, काशी नरेश यादव, गौरव ठाकुर, नीशू राणा, सौरभ गुप्ता, हार्दिक, अंजली शर्मा, कशिश, साक्षी, प्रिंस आदि मौजूद रहे।