फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर उलमा का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून किसी एक धर्म को मानने वालों के लिए नहीं बनता : उलमा
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक की तरह अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाए जाने वाले शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान पर देवबंदी उलमा का कहना है कि कानून किसी एक धर्म को मानने वालों के लिए नहीं बनता। बल्कि वो सभी के लिए होता है। अयोध्या का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और अदालत जो फैसला देगी वो मुसलमानों को स्वीकार होगा।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी और आरएसएस के लोग राम मंदिर का मुद्दा छेड़कर आगामी चुनाव में राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। उनके इस तरह के बयानों से मुल्क में नफरत का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत मुस्लिम संगठन और मुल्क का तमाम मुसलमान कह चुका है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी वो उन्हें मान्य होगा, लेकिन लगता है कि कुछ लोगों को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं है। जिस वजह से वह लगातार राम मंदिर निर्माण की बात कर देश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें