फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे कर्मचारियों पर भड़की एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एसडीएम ऋतु पूनिया ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारियों के देरी से पहुंचने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों के अनुपालन में एसडीएम ऋतु पूनिया सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंच र्गइं। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जब हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो करीब 7 कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। जिस पर उनका पारा चढ़ गया। उक्त कर्मचारी जैसे ही कार्यालय पहुंचे एसडीएम ने उन्हें ड्रेस कोड में समय पर आने की नसीहत दी। साथ ही देरी से आने के लिए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद एसडीएम ने कार्यालय में साफ-सफाई व अभिलेखों को देखा। सफाई व्यवस्था तथा रिकार्ड का रखरखाव सही न मिलने पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार आशुतोष कुमार सिंह को निर्देशित किया है। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण दौरान कुछ खामियां मिली थीं, जिसके संबंध में तहसीलदार को निर्देशित किया गया है। जो कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे थे उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें