फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों की तरह बेटियों को भी शिक्षा ग्रहण कराएं अभिभावक: मौलाना फरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म बुखारी शरीफ के साथ हुई दस्तारबंदी
विज्ञापन

देवबंद। मदरसा इरशादुल बनात में खत्म बुखारी शरीफ का आयोजन होने के साथ ही छात्राओं की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान उलमा ने बेटियों को तालीम याफ्ता करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद-कासिमपुरा मार्ग स्थित मदरसा इरशादुल बनात में आयोजित कार्यक्रम में दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना फरीदुद्दीन कासमी ने छात्राओं को बुखारी शरीफ का अंतिम पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बेटियों को शिक्षित किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि तालीम हासिल करने का उनका भी उतना ही हक बैठता है जितना की लड़कों का। दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि दीनी तालीम इंसान को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा देती है। संस्था के मोहतमिम मौलाना इस्माइल थानवी ने अभिभावकों से बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं की दस्तारबंदी भी की गई। अंत में मौलाना फरीददुदीन कासमी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य और मुल्क में अमनो अमान के लिए दुआ कराई। इस मौके पर सैय्यद जहीन अहमद, मौलाना याकूब कासमी, मौलाना शाहआलम, मौलाना अब्दुल हन्नान कासमी, मौलाना इब्राहीम कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें