फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में उद्योग लगाने को लालायित हैं उद्यमी : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने दावा किया कि प्रदेश अब उत्तम नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनने की दिशा में अग्रसर है। पहले यूपी के नाम से ही भयखाने वाले उद्यमी अब प्रदेश में उद्योग लगाने को लालायित है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराधियों को उनकी औकात दिखाते हुए प्रदेश में सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था, मान सम्मान और रोजगार पर ध्यान दिया है।
विज्ञापन

सुरेश राणा गंगोह में विधायक प्रदीप चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बदतर हालत में पहुंच चुका यूपी अब कानून व्यवस्था में देश को रोल मॉडल बनकर उभरा है। अपराधी या तो अब जेल में है, या प्रदेश छोड़ कर चले गए है। बाकी मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली के 25 लाख निशुल्क कनेक्शन देने के साथ ही डार्क जोन के बावजूद किसानों के लिए नलकूप कनेक्शन खोले हैं। गन्ना किसानों का किराया 8.75 से घटाकर मात्र 0.42 करके किसानों को सीधा 1060 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है। बंद पड़ी गन्ना मिलों को चालू किया। सरकारी मिलों को बकाया भुगतान के 109 करोड़ के सापेक्ष 125 करोड़ आवंटित किए गए।
उन्हाेंने कहा कि योगी सरकार के विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की जनता मतदान करेगी। इससे उपचुनाव रिकार्ड मतों से जीतने के साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। पूर्व प्रमुख कृष्ण चंद्र पुंडीर, यशवंत राणा, अजय संगल चेयरमैन शामली, जगदीश पंवार, जितेंद्र जागलान, संजय प्रधान कम्हेड़ा, श्याम सिंह पंवार, संजय प्रधान शेरमऊ, डा. अमित गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें