फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा श्याम सज गया है नजरे उतार लो पर झूम उठे भक्तजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा श्याम सज गया है नजरे उतार लो पर झूम उठे भक्तजन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम रंग रंगीलों फाल्गुन उत्सव आयोजित किया गया। इसमें आगरा, फतेहाबाद और दिल्ली के कलाकारों ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि श्री रामलीला मैदान स्थित बालाजी धाम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान चौधरी मनमोहन गर्ग, खाटू श्याम बाबा को माल्यार्पण योगेश सिंघल, छप्पन भोग अशोक और संजय बंसल, दांयी ओर की चंवर सेवा विजय गुप्ता व अंकित गुप्ता, बांयी ओर की चंवर अर्जुन शर्मा, स्वामणि अजय गर्ग, मुख्य आरती अर्जुन पंवार और धर्म ध्वज स्थापना भारत भूषण भटनागर द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. सुखपाल सिंह, नगराध्यक्ष गजराज राणा, राकेश सिंघल, राजकिशोर गुप्ता, जयपाल सिंह और सचिन शर्मा रहे। कार्यक्रम में फतेहाबाद की मोना मेहता ने मेरा श्याम सज गया है नजरें उतार लो आदि धार्मिक भजन प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। आगरा के राजू बावरा ने बाबा के द्वार में छाई काली घटाएं तो क्या भजन पर भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। बाबा का श्रृंगार दिल्ली के प्रमोद अग्रवाल द्वारा कलकत्ता के फूलों से किया गया। समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन राजीव गुप्ता ने किया। इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल, नितिन गुप्ता, मनमोहन गर्ग, प्रिंस गर्ग, प्रदीप शर्मा, विशाल सैनी, सचिन सैनी, संजीव राणा, संजय सिंघल, अभिषेक मित्तल, अध्यक्ष नीरज गर्ग, कमल शर्मा, उमेश खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें