फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज को हरी झंडी मिलने पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पेपर मिल रोड से डीएम आवास रोड पर रेल ओवर ब्रिज बनाए जाने को हरी झंडी मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया है। लोगों का मानना है कि इससे शहर की जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

फ्रेंड्स सोशलाइज ग्रुप के महासचिव जगदीश कुमार ने कहा कि शहर के विस्तारीकरण एवं स्मार्ट सिटी बनाए जाने के लिए बड़े कदम उठाने होंगे। बढ़ती आबादी को सुलभ परिवहन सेवा दिए जाने के लिए ओवरब्रिज एवं सड़कों का निर्माण जरूरी है। ऐसे में रेल प्रशासन ने जनहित में रेल ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लेकर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पहल की है। उन्होंने कहा कि रेल ओवरब्रिज शहर के विकास में सहायक होगा। इस संबंध में उन्होंने रेलवे मंडल अंबाला डिवीजन को ज्ञापन देकर आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें