फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के पथ पर फर्राटा भरेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्र सरकार ने बजट में 99 स्मार्ट शहरों के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इस घोषणा से शहरवासियों में उत्साह की लहर है। इस धनराशि से सहारनपुर के हिस्से में भी करोड़ों रुपये आने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास की राह आसान होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

हाल ही में सहारनपुर का चयन स्मार्ट सिटी योजना के लिए हुआ है। शहर में विकास कार्यों की खासी जरूरत है। देश भर के कुल 99 शहर योजना के लिए चयनित हैं। केंद्र सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए पूर्ण बजट में स्मार्ट सिटी योजना में शामिल 99 शहरों के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। स्मार्ट सिटी योजना के लिए बड़ा बजट रखे जाने से सहारनपुर के नगरवासियों में उत्साह है। माना जा रहा है कि इस धनराशि में से करोड़ों रुपया सहारनपुर के हिस्से में आएगा। चूंकि केंद्र सरकार का अब केवल एक वर्ष बचा है। ऐसे में यह भी उम्मीद है कि घोषित की गई धनराशि इसी वर्ष जारी होगी।
-------------------------------
शहर में होंगे यह बदलाव
-वुडकार्विंग और हौजरी उद्योग को बढ़ावा।
-शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी।
-पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ के साथ ही अपरपाथ और अंडरपास का निर्माण।
-साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे।
-शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग की सुविधाएं मिलेंगी।
-पार्कों को डेवलप कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
-सड़कों से अतिक्रमण हटेगा और सड़कें चौड़ी होंगी।
-फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाकर इस व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाएगा।
-शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
-चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी।
-------------------------------------
स्मार्ट सिटी योजना के लिए सरकार ने बड़ा बजट रखा है। निश्चित रूप से बजट मिलने के बाद सहारनपुर का विकास होगा। मगर आम आदमी को भी एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए खुद को स्मार्ट साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें