फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय चुनावों की तैयारी में जुटे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विकास क्षेत्रों यानी ब्लॉकों की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में पुन: चुनाव के इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिक्षक भवन पर हुई, जिसमें चुनाव पर चर्चा की गई। इतना ही नहीं, कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि सभी ब्लॉक के अध्यक्ष और मंत्री को कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुसार 15 जनवरी को अनंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन बीआरसी पर कराना होगा। यदि किसी वजह से कोई शिक्षक सदस्यता से वंचित रह जाता है तो वह 17 जनवरी तक जनपद स्तर पर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकेगा। 18 जनवरी को ब्लॉक निर्वाचन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन ब्लॉकों पर कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संदीप पंवार ने संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी। बैठक में अरविंद यादव, डॉ. राजीव कुमार, राकेश पंवार, सेठपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, कुंवर सिंह कपिल, नीरज, नासिर, सतीश राणा, अनिल चौधरी, अनिल चौधरी, प्रेमचंद सैनी, फसाहत अली, लोकवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें