फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थानों के लिए बस सेवा आरंभ होने से भाजपाई खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थानों के लिए बस सेवा आरंभ होने से भाजपाई खुश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर से देवबंद होते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों तक परिवहन निगम के बसों के संचालन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए सांसद राघव लखनपाल शर्मा और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह का आभार जताया है।
विज्ञापन

शिक्षक नगर में बैठक में नगराध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों ने संगठन की पुरानी मांगों को शासन से मंजूरी दिलाकर क्षेत्र की जनता को फायदा पहुंचाया है। डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने 9 माह के कार्यकाल दौरान प्रदेश में रिकार्ड कार्य किए हैं। सरकार आम आदमी की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य कर रही है। दीपकराज सिंघल ने कहा कि धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू होने से बुजुर्ग व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। अब क्षेत्र के लोग आसानी से मथुरा, वृंदावन समेत अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। अरुण गुप्ता और बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देवबंद से मथुरा, महावीर जी, बालाजी आदि स्थानों के लिए बस सेवा आरंभ करने का शासन का निर्णय ऐतिहासिक है। अजय गर्ग और दीपक त्यागी आदि ने भी विचार रखे। बैठक में राखी भारती, दीपमाला शर्मा, प्रवीण गोयल, पवन धीमान, आनंद वर्मा, अर्जुन सिंघल, विकास पुंडीर, राहुल त्यागी, प्रेमचंद कश्यप, धारा सिंह, अभिषेक मित्तल, विनय काका, महबूब आलम, गुलशेर अहमद, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें