फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने नखासा बाजार में दुकानें सील कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने नखासा बाजार क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई जा रही तीन दुकानों को सील किया है। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिनमें व्यापारी भी शामिल रहे। प्राधिकरण की टीम पुलिस को साथ लेकर पहुंची थी, जिसकी वजह से निर्माणकर्ता किसी तरह का विरोध नहीं कर सका।
विज्ञापन

नखासा बाजार में गुलिस्ता मार्केट के पीछे पुराना भवन तुड़वाकर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंचकर मानचित्र दिखाने को कहा तो निर्माणकर्ता मानचित्र नहीं दिखा सका। बताया गया कि चूंकि पूर्व में भवन था, ऐसे में बिना मानचित्र के दुकानें बनाई गई हैं। स्थानीय निरीक्षण में मानचित्र नहीं दिखाने के कारण उक्त निर्माण के विरुद्घ उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27, 28(1) व 28(2) की कार्रवाई की गई थी। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंची और निर्माण और उससे संबंधित सभी सुविधाओं को सील किया गया। सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने निर्माण सील करने की पुष्टि की। कहा कि प्राधिकरण ने अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं, जिनके विरुद्घ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें