फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाली जा रही प्रभातफेरी का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभात फेरी निकाली, कीर्तन से संगत निहाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुई प्रभातफेरी सुभाष चौक, कैलाशपुरम कॉलोनी, ब्रहमपुरी कॉलोनी से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। ज्ञानी गुरप्रीत सिंह, बलदीप सिंह, बबनीश कौर, सनी सेठी, सिमरनजीत सिंह और चन्नी बेदी ने गुरबाणी से संगतों को निहाल किया। कार्यक्रम के दौरान रास्ते में संगतों ने फूलों की वर्षा से स्वागत किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रेस सचिव इंद्रपाल सिंह सेठी ने बताया कि तीन जनवरी को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ शुरू होंगे। पांच जनवरी को प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सेठ कुलदीप कुमार, परमजीत सिंह, गुरजोत सिंह सेठी, राजेश छाबड़ा, राजपाल नारंग, प्रिंस कपूर, भोली मनचंदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें