धूमधाम से निकाली जाएगी शोभयात्रा
सहारनपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर सेवा समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा पर विचार विमर्श किया गया। राजेंद्र कुमार ने कहा कि 31 जनवरी को शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। निरंजन कर्णवाल, मुकेश कर्णवाल, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
14 को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज गणित विभाग के अध्यक्ष डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि एमएससी गणित तृृतीय सेमेस्टर के संस्थागत छात्र-छात्राओं प्रयोगात्मक परीक्षा 14 दिसंबर को सुबह दस बजे गणित विभाग के कार्यालय में होगी। छात्रों को प्रवेश पत्र, फाइल, प्रोजेक्ट, सेमेस्टर की अंक तालिका लेकर आनी होगी।