दौड़ स्पर्धा में ताबीश और सना रहे अव्वल
देवबंद। श्री गुरू रामराय पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।
नर्सरी कक्षा (बालक वर्ग) की साधारण रेस में ताबीश प्रथम, नाविश द्वितीय व शौर्य तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में हना प्रथम, सना द्वितीय एवं कृत तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी के फ्राग रेस (बालक वर्ग) में अभय प्रथम, मयंक द्वितीय एवं प्रियांशु तृतीय जबकि बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, अलिशा द्वितीय एवं रमशा तृतीय रहे। यूकेजी (बालक वर्ग) साधारण रेस में आयुषमवी प्रथम, अब्दुल समी द्वितीय एवं रूद्र भारद्वाज तृतीय रहे। पहली कक्षा की एलीफेंट रेस (बालक वर्ग) में मानसी प्रथम, अननिष्का चौधरी द्वितीय एवं शगुन तृतीय रहे।
एलकेजी (बालक वर्ग) साधारण रेस में अभय चौहान प्रथम, मयंक द्वितीय और सानिब तृतीय रहे जबकि एलकेजी के बालिका वर्ग में आराध्या प्रथम, अलीशा द्वितीय एवं सादमा तृतीय रहे। लंबी कूद (जूनियर बालक वर्ग) में नीशु राठी प्रथम, हमदान द्वितीय एवं भारत राणा तृतीय, सीनियर बालक वर्ग में लवकुश प्रथम, आकाश राणा द्वितीय तथा प्रकाश तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में कनिका प्रथम, रीतिका द्वितीय एवं रिंकी तृतीय रहे। लंबी कूद (जूनियर बालिका वर्ग) में तेजस्वी प्रथम, भावना राणा द्वितीय एवं अनविका तृतीय रही। गोला फेंक (जूनियर बालक वर्ग) में नीशु राठी प्रथम, आर्यन द्वितीय और वसीम तृतीय रहे जबकि बालिकाओं में तनीशा चौधरी प्रथम, नंदिनी द्वितीय और वंदना तृतीय रहे।
गोला फेंक (सीनियर बालिका वर्ग) में रिफत प्रथम, प्राची द्वितीय एवं रीतिका तृतीय जबकि बालक वर्ग में लवकुश प्रथम, दानिश द्वितीय एवं विशाल तृतीय रहे। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।