फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बावजूद सोशल मीडिया पर हो रहा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हो रही पोस्ट करा ना दे बवाल
विज्ञापन

सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियां बवाल करा सकती हैं। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उधर, पुलिस-प्रशासन का दावा है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।
निकाय चुनाव में सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर ग्रुप बना लिए है। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर तरह-तरह पोस्ट की जा रही हैं। पोस्ट में धर्म के नाम पर भी वोट मांगे जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के दायरे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले प्रत्याशियों के समर्थक को पुलिस-प्रशासन का डर नहीं है। उधर, जिलाधिकारी पीके पांडेय का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। चुनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत-हार को लेकर छिड़ी बहस
सहारनपुर। सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के जीत और हार को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। प्रत्याशी के समर्थक आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। ऐसे में माहौल खराब होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। चुनाव को लेकर कई आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें