फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मित्र मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-9,9 ए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मित्र मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विकास कराने वाले प्रत्याशी को संगठन समर्थन देगा। उन्होंने कहा कि शहर की बाईपास जैसी कई मूलभूत आवश्यकताएं है। जो प्रत्याशी इनको कराएगा उसका साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि महानगर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। जो प्रत्याशी शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने, बाईपास का निर्माण कराने जैसे बुनियादी कार्य कराने वाला होगा, उसे ही समर्थन दिया जाएगा। राजीव, विनय शंकर दुआ, सरदार सुरेंद्र सिंह, ने कहा कि बस अड्डे का निर्माण शहर से बाहर कराया जाए। नगर के बीचोंबीच बस अड्डा होने से अंबाला रोड, घंटाघर, रेलवे स्टेशन आदि पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। चेयरमैन प्रवीन आहूजा आदि ने भी विचार रखे। पवन कालरा, विनोद गुंबर, सरदार मनजीत सिंह घई, मनीष आनंद, सुधीर सिंह, नीलम कालरा, गुरजीत घई, सुनीता गुंबर, सीमा आनंद, नीलम कामरा, मनील, खुशी आहूजा, डॉ. उपासना दुआ, जयशंकर दुआ, मनोज विज, खैरातीलाल, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें