फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मिनी ओलंपिक खेल का रंगारंग आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मिनी ओलंपिक खेल 2017 का शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और शतरंज के मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किए। ओलंपिक के तहत आयोजित होने वाले 19 खेल मुकाबलों में चैंपियन बनने के लिए जनपद के छह हजार से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार रहे। तीनों अधिकारियों ने नगर विधायक संजय गर्ग और आयोजन सचिव एके गुप्ता के साथ मिलकर मशाल जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्कूली छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर मेहमानों और खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। राष्ट्रीय एथलीट छवि यादव और ट्वींकल पुंडीर ने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने का शपथ दिलाई। इसके बाद कमिश्नर ने खेलों को शुरू करने की घोषणा की। उद्घाटन अवसर पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सुधीर जोशी, अभय चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह पुंडीर, योगेश गुप्ता, अलंका किशोर, ध्रुव, आशीष वैश्य, अब्दुल अहद, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रामशरण, संदीप गुप्ता, प्रवीण कुमार, नीशु आदि मौजूद रहे। संचालन दीपक गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


पहले दिन के एथलेटिक्स मुकाबलों के परिणाम
खेल का नाम प्रथम द्वितीय तृतीय
अंडर-22 की 800 मीटर दौड़ उमय फरवा अंशिका शिवानी
अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ तान्या रावत अंजली सीमा
अंडर-19 बालकों की 800 मीटर दौड़ अजय कुमार लविश शर्मा दीपक कुमार
अंडर-22 की 1500 मीटर दौड़ अभिलाषा स्वीटि निकिता
अंडर-19 बालकों की 1500 मीटर दौड़ प्रिंस कुमार अजय कुमार सागर शर्मा
----------------------------------
बॉक्सिंग प्रतियोगिता का परिणाम
भार वर्ग प्रथम द्वितीय
36 किलोग्राम बालिका शगुन फिजा
42 किलोग्राम दिवांशी काजल
44 किलोग्राम रूबी निशा
46 किलोग्राम हर्षिका आयुषी
--------------------------------------
अग्रवाल धर्मशाला में हुई शतरंज प्रतियोगिता
आयु वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ
सीनियर पुरुष ललित कपूर सुमित यासर अब्दुल्लाह चांद मियां
अंडर-18 विवेक गर्ग मयंक विक्रांत विवेक प्रताप सिंह
अंडर-12 सूर्यकांत शिवम अभिमन्यु राघव मित्तल
अंडर-18 महिला सृष्टि कालरा महक टीना योसरा
अंडर-12 अविषि सिया सचदेवा अवंतिका कोई नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें