फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन को पुनर्जीवित करने को जनसहभागिता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि हिंडन को प्रदूषण मुक्त कर फिर से जीवनदायिनी बनाने के लिए सरकार के साथ ही ग्रामीणों को भी भागीरथ प्रयास करने होंगे। बिना जनसहभागिता के यह पुनीत कार्य संपन्न नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

दीपक अग्रवाल शुक्रवार को पास के गांव इब्राहिमपुर में केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित हिंडन वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाने के लिए पहुंचे थे। यहां एक हजार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्राथमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने कहा कि मृत प्राय: हिंडन को पुन: जीवन देने के लिए ग्रामीण अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की साल गिरह और अन्य मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को धन और अन्य संपत्ति विरासत में देने के बजाए स्वच्छ पर्यावरण देने का काम करें तो आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी ऋणी रहेंगी। इस मौके पर एसडीएम बेहट वैभव शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी विजय कुमार, शिवालिक आर बालाचंद्रन, वन क्षेत्राधिकारी मुहम्मद गुलफाम, तहसीलदार योगेंद्र सिंह, बीडीओ राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें