फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम पंचायतों को जोड़कर नई समिति के गठन का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। किसान सेवा सहकारी समिति की साधारण सभा की बैठक में चार ग्राम पंचायतों को जोड़कर एक नई समिति बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। नई समिति के गठन के बाद कस्बे की समिति से करीब दो हजार किसान अलग हो जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को समिति परिसर में सभापति अनूप सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में किसानों ने सलारपुरा में नई समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मत्ति से पास कर दिया गया। बता दे कि सालारपुरा क्षेत्र के किसान काफी समय से अलग समिति के गठन की माग कर रहे थे। बुधवार को किसानों के इस सपने को पंख लग गए। सालारपुरा समिति के गठन के बाद कस्बे की समिति में से करीब दो हजार किसान अलग हो जाएंगे। जिसमें करीब एक हजार किसान लेनदेन वाले है जबकि इतने ही अकृषक हैं। प्रबंध निदेशक आनंद ठाकुर ने बताया कि सालारपुरा समिति में मेनपुरा उर्फ मोहनपुरा, कोठड़ा, बंदाहेड़ी व सालारपुरा ग्राम पंचायतों के गांवों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि सालारपुरा समिति के अस्तित्व में आ जाने के बाद कस्बे की समिति के करीब दो हजार किसान यहां से कट जाएंगे। बैठक का संचालन एमडी आनंद ठाकुर ने किया। बैठक में राजेद्र सिंह, तिरसपाल सिंह, महेंद्र सिंह, अनुज कुमार, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, ओमबीर, शरद कुमार, सुमेर चंद, चौधरी अशफाक अहमद, विजयपाल, भूप सिंह, पाल्ला आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें