फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों की मद्द के लिए आगे आएं सभी संगठन: मोहतमिम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने बिहार, गुजरात, असम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आई भयंकर बाढ़ पर दुख का इजहार करते हुए सभी लोगों से मानवता के आधार पर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि इस समय देश के कई राज्यों में भयंकर बाढ़ आई हुई है। जिसके कारण सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और करोड़ों लोग बेघर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी हमदर्दी बाढ़ पीड़ितों के साथ है और हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि अल्लाह बाढ़ पीड़ितों पर रहम करे और उनकी जान माल की हिफाजत करे। मौलाना बनारसी ने बाढ़ ग्रस्त राज्यों में काम कर रहे सामाजिक संगठनों की प्रशंसा करते हुए अपील की है कि मानवता के आधार पर सभी लोग अपनी हैसियत के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों की सहायता करें। इसके साथ ही तमाम दूसरी जमातों को भी चाहिए वह बाढ़ से पीड़ित लोगों की मद्द के लिए आगे आएं।
बिजली चोरों का नाम बताओ, सरकार से इनाम पाओ
देवबंद। बिजली चोरी करने वालों पर प्रदेश सरकार और विद्युत निगम का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक तरफ जहां विद्युत निगम बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। वहीं, दूसरी और योगी सरकार ने बिजली चोरों का नाम बताने पर इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए नई योजना तैयार की है। जिसके तहत जागरूक नागरिकों को पैसा कमाने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करने वालों का नाम बताएगा प्रदेश सरकार उसके नाम को गुप्त रखते हुए बिजली चोरों से की जानी वाली वसूली का 10 प्रतिशत सूचना देने वाले को इनाम के रुप में देगी। सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। रविवंशी ने बताया कि उनकी टीम लगातार नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर बिजली चोरों को पकडने का काम कर रही है। उनका लक्ष्य देवबंद क्षेत्र को विद्युत चोरी मुक्त बनाना है। वहीं, विद्युत निगम की टीम ने दो दिन पूर्व मोहल्ला नेचलगढ़ में छापेमारी कर चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। राजपाल सिंह रविवंशी ने बताया कि नेचलगढ़ निवासी सलमान, सलीम, महबूब और रिजवान के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें