फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर रोड़ पर टूटा विद्युत पोल हुआ दुरूस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर रोड पर टूटा खंभा हुआ दुरुस्त
विज्ञापन


देवबंद (सहारनपुर)। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मार्ग पर टूटा विद्युत पोल सोमवार को नगरपालिका ने दुरुस्त करा दिया। यह खंभा करीब 15 दिन से टूटा पड़ा था, जिसकी नगरपालिका कोई सुध नहीं ले रही थी। सोमवार को खबर छपी तो नगर पालिकाकर्मी हरकत में आए।
गौरतलब है कि मंदिर मार्ग पर नगरपालिका ने गत वर्ष सड़क का निर्माण कराया था। सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के बीच में डिवाइडर बनाकर लाइटिंग की गई थी ताकि रात में चलने वाले लोगों को दिक्कत न हो। डिवाइडर पर लगा एक विद्युत पोल 15 दिन से काफी झुका हुआ था, जिसके तेज आंधी में कभी भी गिरने की आशंका बनी थी। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इसकी खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। जिसके बाद सोमवार को हरकत में आए नगरपालिका कर्मचारी सुबह ही पोल को दुरुस्त करने पहुंच गए। कर्मचारियों ने पोल को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर मार्ग के निर्माण के दौरान मेला गेट (ठाकुर फूल सिंह द्वार) को तोड़ा गया था। जिसका निर्माण चेयरमैन ने शीघ्र कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन गेट का आज तक भी निर्माण नहीं हो पाया है। इससे श्रद्धालु मंदिर पर जाने के बजाए दूसरे रास्ते पर चले जाते हैं। इसलिए मेला गेट का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें