चित्रकला कार्यशाला में कला कौशल को निखार रहीं छात्राएं
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स महाविद्यालय में ललित कला अकादमी लखनऊ की ओर से चल रहे ग्रीष्माकालीन चित्रकला कार्यशाला में छात्राएं माटी के रंगों को जानने का प्रशिक्षण ले रही हैं। छात्राएं उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता कर अपने कला कौशल को निखार रही हैं।
कार्यशाला में मॉडर्न आर्ट के साथ विविध लोक कलाएं महाराष्ट्र की वर्ली, बिहार की मधुबनी, उड़ीसा की पट चित्रकला, आंध्र प्रदेश की कलमकारी के माध्यम से छात्राएं उन आदिवासी जनजीवन को जान पा रही है। किस तरह विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रही जनजाति अपने जीवन के विविध आयामों को कलम एवं रंगों जैसे विविध माध्यमों से सरल एवं सुंदरतम आकारों के माध्यम से उभार रही है। इसमें शिवानी, राधिका, रजनी, आयशा, मोनिका, सोनिया, वैशाली, अनु, आयशा, सुमन, मानसी, मंजू भार्गव, मौसम, सुमन आदि मौजूद रहे।