प्रदर्शनी में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लेबर कालोनी में सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर योजनाओं की प्रदर्शन लगायी गई। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसमें जनधन योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना प्रमुख है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, संजय सैनी, संजीव रावत, शीतल विश्नोई, अशोक श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, यशपाल, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, प्रदीप पंवार, रविंद्र शर्मा, सतीश त्यागी, धमेंद्र मेहता, रेखा रोहिला, राजेंद्र गर्ग, राहुल शर्मा, घनश्याम त्यागी आदि मौजूद रहे।