फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को नकुड़ में गरजेंगे शाह, देंगे ‘बोटी-बोटी’ का जवाब

Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सहारनपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 13 फरवरी को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में गरजेंगे। माना जा रहा है कि सभा के जरिये वह लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए पीएम मोदी की बोटी-बोटी करने वाले आपत्तिजनक बयान का जवाब भी देंगे।  
विज्ञापन
गौरतलब है कि इमरान मसूद नकुड़ सीट से ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी को मैदान में उतारा है।       
सहारनपुर में विधानसभा चुनाव दूसरे चरण की 15 फरवरी को होगा। इससे पहले सभी पार्टियां अपने अपने दलों के प्रत्याशियों को जिताने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
  यह माना जा रहा है कि 11 फरवरी से जिले की सात विधानसभा सीटों पर अलग-अलग दलों के दिग्गज उतरेंगे। इसी क्रम        में 13 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सरसावा के डीसी जैन इंटर कालेज में सभा करेंगे।

उधर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती 11 फरवरी को सहारनपुर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। राजनाथ सिंह यहां दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  उनकी पहली जनसभा पुंवारका और दूसरी जनसभा नानौता क्षेत्र में आयोजित होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली दिल्ली रोड  स्थित कॉसमोस मैदान में आयोजित होगी।
  इसके अलावा कांग्रेस यूपी प्रभारी गुलाब नबी आजाद भी 11 और 12 फरवरी को सहारनपुर में रहेंगे। उधर, 12 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बेहट में जनसभा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें