फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब काम छोड़ दे मतदान के वास्ते

Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मतदान करने का आह्वान करते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना जरूरी है।
विज्ञापन


दुख की बात यह है कि पढ़े-लिखे लोग इस काम में अशिक्षित लोगों से पीछे हैं। वह बृहस्पतिवार को इस्लामिया डिग्री कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
 
डीएम शफकत कमाल ने कहा कि पिछले चुनाव में सहारनपुर का मतदान प्रतिशत 74 रहा था, जो प्रदेश में सर्वाधिक था। यानी सहारनपुर का पहला स्थान रहा था। अब इस स्थान को बरकरार रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ऐसे में एक-एक मतदाता का 15 फरवरी को मतदान करना बेहद जरूरी है। पिछले आंकड़े उठाकर देखें तो शिक्षित लोग मतदान करने में कम रूची लेते हैं।  इस दौरान एडीएम-वित्त एवं राजस्व हरीशचंद्र, चीफ वार्डन राजेश जैन, डिप्टी कंट्रोलर जयराज तोमर, प्राचार्य आरके शर्मा, सुरेंद्र चौहान, मोहम्मद आलम, अनिल भारद्वाज, मोहम्मद यूनुस, डॉ. हंसराज सैनी, नदीम अख्तर, अनवार अहमद अंसारी आदि  मौजूद रहे।

 उधर, सहारनपुर जिला प्रशासन ने विधान सभा निर्वाचन संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके कंट्रोलर जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी हैं।
विज्ञापन


कोई भी जनप्रतिनिधि, प्रत्याशी या आम व्यक्ति कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0132-2726838 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर-1800111950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें