फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

128 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 528 हुए एक्टिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 128 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक 21 लोग नानौता के हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10747 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 14 लोगों के ठीक होने के बाद कोरोना के एक्टिव मरीज 528 हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में नानौता के 21, गंगोह के 12, आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित परिसर आईपीटी के छह, ज्ञानविहार, सनसिटी कॉलोनी के तीन-तीन, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, दीवानी कचहरी, जिला अस्पताल परिसर, जनकपुरी, पीएनबी मल्हीपुर, नुमाइश कैंप, रेलवे कॉलोनी, नवीन नगर, शिव विहार, माझीपुर के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा वाणिज्य कर कार्यालय, हल्द्वानी, एयर फोर्स स्टेशन परिसर सरसावा, न्यू दुर्गापुरी कॉलोनी, बस स्टैंड, पंत विहार, कोटा उमाही, मोहल्ला छिपियन, वेदविहार, विनोद विहार, डूड्डू माजरा, लिंक रोड, करमपुर, हसनपुर, साढ़ोली कदीम, टाबर, कुराली, नकुड़, हकीकतनगर, भगत सिंह कॉलोनी, खुजनावर, पठानपुरा, मुजफ्फराबाद, शांतिनगर, कृष्णनगर, अंबेहटा, छपरेडी, मटिया महल, साढोली हरिया, इंदिरा कॉलोनी, ज्वाला नगर, रवि नगर, दीनानाथ बाजार, रोहिणी दिल्ली, हसनपुर चुंगी, खुर्द, प्रद्युमन नगर, शिव विहार, जनता रोड, संदलहेड़ी, पीकी, बंगलुरु, बेहट रोड, शिवाजीनगर, टैगोर गार्डन, नानका, गांगनौली, वर्धमान कॉलोनी, रसूलपुर, पथरवा, पीटीसी सहारनपुर, संबलहेड़ी, हरिद्वार, जीवाला, बड़गांव आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
बड़गांव में 16 संक्रमित, नहीं हुई अधिकारिक पुष्टि
गांव बड़गांव में रहने वाली गर्भवती गत कई दिन पूर्व डिलीवरी के लिए अस्पताल गई थी। वहां जांच होने पर महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके बाद बड़गांव में कांटेक्ट की जांच हुई। जिस मोहल्ले में महिला रहती हैं वहां टीम भेजकर सैंपलिंग कराई गई तो, बृहस्पतिवार को 16 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि सीएमओ डाक्टर बीएस सोढ़ी ने बड़गांव में 16 लोगों के संक्रमित मिलने की पुष्टि होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें