फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन हुआ को होगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता का उल्लंघन हुआ को होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन


सहारनपुर। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को सहायक रिटर्निंग आफिसरों के माध्यम से जनपद की प्रिंटिंग प्रेसों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि प्रचार सामग्री प्रकाशित करने में आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कोई भी व्यक्ति कोई ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रण और प्रकाशक के नाम और पते न हो, का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि मुद्रक छपाई के तीन दिन के भीतर दस्तावेज की चार प्रतियां अपनी घोषणा की प्रति सहित संबंधित रिटर्निंग आफिसर को नियमानुसार जमा कराएंगे। साथ ही मुद्रित सामग्री की संख्या एवं मुद्रण में किया गया व्यय भी उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग प्रेसों को मुद्रित दस्तावेजों की प्रतियों की संख्या, मुद्रण की दिनांक, मुद्रण शुल्क, कागज के मूल्य, मुद्रक के हस्ताक्षर और मोहर सहित रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें