सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया
सहारनपुर। वैश्य अग्र महिला समिति की मासिक बैठक में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंजना सिंघल और श्वेता बंसल ने गीत गाकर शहीदों को याद किया। नेहा अग्रवाल ने भगवान कृष्ण के भजन पर मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रियंका सिंघल ने कविता सुनाई। इस दौरान सैनिकों को परिजनों को तिलक लगाकर और तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रीमा गुप्ता, उर्वशी मित्तल, रंजना, आशू गोयल, मीना गुप्ता, सपना सिंघल, शिवानी अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता मौजूद रही।