फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर युवकों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लोगों से करीब 20 लाख रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपी युवक ने छह लोगों से प्रति व्यक्ति साढे़ तीन लाख रुपये वसूले तथा उन्हें जार्डन ले गया। जहां कोई नौकरी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ितों को अपने किराए पर ही वापस आना पड़ा। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रामखेड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र नकली सिंह ने बताया कि गांव का ही एक युवक जार्डन में नौकरी करता है। पीड़ित युवक प्रदीप ने बताया कि युवक और उसके परिजनों ने जार्डन में अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पिछले साल नवंबर माह में उससे साढे़ तीन लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद दो दिसंबर को आरोपी ने उसे जार्डन बुलवा लिया लेकिन वहां कोई नौकरी नहीं दिलवाई। वह वहां एक माह तक छिपकर रहा। इसके बाद वापस आने का किराया भी आरोपी ने नहीं दिया। प्रदीप ने बताया कि उसने परिजनों से संपर्क कर वहां से टिकट मंगाया और किसी तरह वह अपने देश आया। इसके बाद इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई जिसमें आरोपी ने ढाई लाख रुपये वापिस देने का वादा किया बाकी के एक लाख रुपये खर्च के नाम पर काट लिए गए। अब आरोप है कि आरोपी रुपये देने से मना कर रहा है।
इसी तरह का आरोप संजय कुमार पुत्र मोतीलाल एवं सुनील कुमार पुत्र घनश्याम निवासीगण गांव सुंदलहेडी, सतीश कुमार पुत्र मेशी राणा निवासी उमरी मजबता थाना बड़गांव, सुमित पुत्र राजकुमार निवासी गुजरहेडी और रामेंद्र पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी कांधडी कलां यमुनानगर हरियाणा ने भी थाना फतेहपुर में तहरीर देकर उक्त आरोपी पर लगाए हैं। उधर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें