फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की कालाबाजारी के आरोप में कर्मचारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खून की कालाबाजारी के आरोप में कर्मचारी को हटाया
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एक कर्मचारी द्वारा खून के बदले रुपये मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। सीएमएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपी कर्मचारी को ब्लड बैंक से हटाते हुए पैथोलॉजी लैब से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
ब्लड बैंक में तैनात वरिष्ठ लैब सहायक एके शुक्ला पर पूर्व में भी खून बेचने के आरोप लग रहे थे। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट सहित कई संगठनों ने एके शुक्ला के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की थी। मगर जांच में कोई खामी नहीं मिलने पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। वहीं, जिलाधिकारी ने भी पूर्व में चिकित्सा विभाग की बैठक कर ब्लड बैंक में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके लिए सीएमएस डॉक्टर सुनित कुमार वार्ष्णेय ने ब्लड बैंक में सीसीटीवी लगवाए थे।
विज्ञापन

इस बीच, दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ब्लड बैंक में तैनात एके शुक्ला खून की एक यूनिट की एवज में दो हजार रुपये मांग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
सीएमएस डॉ. वार्ष्णेय ने एके शुक्ला को तत्काल प्रभाव से ब्लड बैंक से हटाकर पैथोलॉजी लैब से अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू करा दी गई है। एके शुक्ला की जगह अब फागू विश्वकर्मा को ब्लड बैंक भेजा गया है। उधर, एके शुक्ला ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


ब्लड बैंक के वरिष्ठ लैब सहायक एके शुक्ला पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं। इसमें जांच भी कराई गई थी, मगर आरोप सिद्ध नहीं हुए थे। अब वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कर्मचारी रुपये मांग रहा है। यह वीडियो कम से कम पांच वर्ष पुराना लग रहा है। मगर इसे गंभीरता लेकर जांच कराई जा रही है। जांच में यदि आरोप की पुष्टि होती है तो आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें