फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से मिल पर आमरण अनशन शुरू करेंगे पांच किसान
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। चीनी मिल संचालित कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों का पिछले 68 दिन से लगातार धरना जारी है। धरने पर बैठे किसानों में से पांच किसान शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पिछले चार साल से बंद पड़ी क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई टोडरपुर मिल का संचालन जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों का 20 अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे किसान चमेल सिंह सैनी, बिरमपाल कांबोज, बुद्ध सिंह प्रधान, पवन सिंह, प्रधान जसबीर सैनी, चौधरी देवी सिंह, पद्म प्रकाश शर्मा, शिकल चंद, खूबचंद सैनी, अमनदीप कांबोज, शंभू राम, राजेश प्रधान, चौधरी ताहिर, आमिर चौहान सहित अन्य का कहना है कि प्रशासन पिछले दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद मिल गेट नहीं खुलवा सका है। कंपकंपाती सर्दी में किसान अपने घर से बेघर हुए धरना स्थल पर रात बीता रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी धरना स्थल पर इनकी कोई पीड़ा सुनने तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते किसानों को मजबूरन आमरण अनशन पर बैठने को बाध्य होना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही 90 वर्षीय किसान दर्शनलाल कांबोज, चौधरी रामपाल सिंह, रणबीर सिंह पंवार, हाजी खुर्शीद और हाजी मुकर्रम आमरण अनशन पर बैठेंगे। इसके बाद भी यदि प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी तो आमरण अनशन पर लगातार किसानों की संख्या बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें