महिला किसान अनु रवि सम्मानित
सहारनपुर। जनता रोड के गांव खुर्द में लैमन ग्रास की उत्तम खेती करने वाली महिला किसान अनु रवि को लखनऊ में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शॉल, प्रशस्तिपत्र और पचास हजार रुपये का चेक भेंट किया।
लखनऊ में रविवार को हुए किसान सम्मान दिवस में सम्मानित होने वाली महिला किसान अनु रवि ने लैमन ग्रास की खेती की बारीकियों को सीखने के लिए लखनऊ के सीमैप से तीन दिवसीय ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद जुलाई में उन्होंने अपने पति संजय रवि के साथ मिलकर करीब 40 बीघा में औषधीय फसल लैमन ग्रास की खेती शुरू की। साथ ही इसका तेल निकालने का प्लांट भी लगाया। उन्होंने बताया कि लैमन ग्रास को एक बार लगाकर करीब पांच वर्षों तक उनकी कटाई की जा सकती है। जिसका तेल निकालकर बेचा जाता है।