फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जीआईसी में 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जीआईसी में 21 से
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड के 12वीं के संस्थागत, व्यक्तिगत और पत्राचार के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी हो चुकी है। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के संस्थागत, व्यक्तिगत और पत्राचार के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 21 दिसंबर से शुरू होंगी, जो 26 दिसंबर तक चलेंगी।
21 दिसंबर को संस्थागत परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान तथा संस्थागत, व्यक्तिगत और पत्राचार के परीक्षार्थियों की शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 22 दिसंबर को व्यक्तिगत एवं पत्राचार के परीक्षार्थियों की भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। 23 दिसंबर को संस्थागत परीक्षार्थियों की रसायन विज्ञान विषय, 24 दिसंबर को व्यक्तिगत एवं पत्राचार के परीक्षार्थियों की रसायन विज्ञान तथा 26 दिसंबर को संस्थागत, व्यक्तिगत एवं पत्राचार विषय की जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने संबंधित परीक्षार्थियों को तैयारी के साथ शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
राजकीय हाई स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं
सहारनपुर। राजकीय हाई स्कूल सड़क दूधली से व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में 12वीं में पंजीकरण कराने वाले परीक्षार्थियों की विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 दिसंबर से होंगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि रसायन विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 दिसंबर को जय भारत इंटर कॉलेज पुंवारका, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 दिसंबर को जय भारत इंटर कॉलेज पुंवारका, भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 दिसंबर को सरस्वती इंटर कॉलेज पुंवारका तथा कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 26 दिसंबर को वैदिक इंटर कॉलेज मुजफ्फराबाद में होगी। प्रधानाचार्य ने संबंधित परीक्षार्थियों को निर्धारत तिथि में संबंधित विद्यालयों में उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें