भाजपा ने देश की जनता को बेहाल किया : शाजान
सहारनपुर। बसपा नेता काजी शाजान मसूद ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को बेहाल किया। युवा बेरोजगारी से घिरे हैं, तो व्यापारी, किसान और मजदूर भी त्रस्त हैं।
गांव सिकरोड़ा स्थित फार्म हाउस पर बैठक में बसपा नेता काजी शाजान मसूद ने कहा कि भुखमरी, बेरोजगारी और मंदी की मार से जनता में परेशान है। नोटबंदी ने किसान, व्यापारी और मजदूर की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार जीडीपी के फर्जी आंकड़े दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है। अगर जीडीपी बढ़ रही है तो देश की जनता बेरोजगारी और मंदी से क्यों परेशान है। भाजपा सरकार किसान को फसलों को उचित मूल्य देने के बजाए उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने फिरकापरस्त ताकतों से सावधान रहकर मुस्लिम, दलित और हिंदुओं से एक मंच पर आने की अपील की। इस दौरान नाथीराम कांबोज, डाक्टर रागिब अंजुम, काजी, शायान मसूद, मेहरबान आलम, दिलशाद नसीम इदरीसी, सलीम अंसारी इसहाक प्रधान, शराफत खान चेयरमैन, आकिल प्रधान, असलम अफजाल, शैलेश प्रधान, शमशाद, परवेज आलम, राव क़ासिम, अमजद प्रधान, वसीम चौधरी भूरा, मीर प्रधान, राव जमशेद पाली, राव इसरार, राव साजिद आदि मौजूद रहे।