फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग के आरोपी छात्र छह माह के लिए कॉलेज से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर छात्रों के साथ हुए रैगिंग प्रकरण के बाद एंटी रैगिंग कमेटी ने 53 छात्रों को आरोपी मानते हुए छह माह के लिए निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा एक माह के लिए शिक्षण कार्य से विरक्त कर तत्काल प्रभाव से कॉलेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मामले में कॉलेज पहुंचे आरोपी छात्रों के परिजनों को भी सख्त संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात में हुए रैगिंग विवाद के बाद मंगलवार तथा बुधवार को हुई एंटी रैगिंग कमेटी की हाई पावर बैठक में सख्त निर्णय लिए गए। बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया एमबीबीएस के 2018 बैच के छात्रों के साथ सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के नाम पर की गई अभद्रता बेहद गंभीर विषय है जिस पर बैठक में निर्णय ले लिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि आरोपी छात्रों में तीन छात्र 2016 बैच के तथा करीब 50 छात्र 2017 बैच के हैं, जिन्हें कमेटी ने जांच के बाद दोषी माना है। सभी आरोपी छात्रों को एक माह तक किसी भी तरह के शिक्षण कार्य से वंचित करने के साथ ही छह माह तक हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। साथ ही जूनियर तथा सीनियरों को एक दूसरे के कमरों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्राचार्य ने कहा कि कोई छात्र आदेश का पालन नहीं करता तो कॉलेज प्रशासन अन्य कार्रवाई पर मजबूर हो जाएगा। जिसमें कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। मामला सार्वजनिक होने पर आरोपी छात्रों के परिजन कॉलेज पहुंचे, लेकिन प्राचार्य ने सभी को सख्त संदेश दिया कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी छात्र पहले भी हॉस्टल के सीसी कैमरे, कंप्यूटर, फर्नीचर, पंखे तथा अन्य सामान तोड़ फोड़ चुके है। जिसके लिए पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन छात्र हठधर्मिता पर अड़े हैं। प्राचार्य ने कहा कि पीड़ित छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिया है तथा उन्हें कहा गया है कि फिर से उनके साथ अभद्र व्यवहार होता है तो तत्काल कॉलेज प्रशासन को सूचना दें।
विज्ञापन


एसएसपी ने मामले की जांच सीओ नकुड़ को सौंपी।
सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर का कहना है कि कॉलेज द्वारा इस मामले को अपने स्तर से हल किया जा रहा है और रैगिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कॉलेज स्तर से ही कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति कॉलेज की तरफ से हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होता है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें