फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल ने किया किसानों का 74 करोड़ रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पिछले पेराई सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग कर रहे किसानों को बुधवार को राहत भरी खबर है। त्रिवेणी शुगर मिल ने प्रदेश सरकार की 30 नवंबर तक भुगतान कराने वाली घोषणा से दो दिन पूर्व ही संपूर्ण भुगतान कर दिया है। त्रिवेणी शुगर ग्रुप के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि गन्ना समितियों को 74 करोड़ रुपये का संपूर्ण भुगतान भेज दिया गया है। जो जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि गत वर्षों का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करीब 74 करोड़ रुपये था। जिसे बुधवार को गन्ना समितियों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मिल को साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करें। जिससे की समय से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा सके। उधर, क्षेत्रीय विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना वायदा पूरा कर दिया है। मिल द्वारा बकाया मूल्य का भुगतान कर दिए जाने से अब किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कटिबद्ध हैं। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मिल प्रबंधतंत्र का भी आभार जताया। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठा. अनिल सिंह और जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड ने किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराए जाने पर सरकार का आभार जताया है। मिल द्वारा भुगतान किए जाने पर विकास त्यागी, डा. उपेंद्र चौधरी, श्याम सिंह, तेज सिंह पुंडीर, श्यामवीर त्यागी, भगत सिंह वर्मा आदि किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें