फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

साढौली कदीम (सहारनपुर)। चीनी मिल शुरु कराने की मांग को लेकर किसानों का मिल गेट पर धरना 38 दिन से लगातार जारी है। मंगलवार को धरने पर बैठे एक किसान की हालत बिगड़ गई। हालांकि निजी चिकित्सक से उपचार कराने के बाद किसान फिर से धरना स्थल पर बैठ गया।
विज्ञापन

पिछले चार साल से बंद पड़ी क्षेत्र की टोडरपुर चीनी मिल को शुरू कराने के लिए किसान 20 अक्तूबर से धरना दे रहे हैं। किसान चौधरी रामपाल सिंह, पवन सिंह लंबरदार, दर्शनलाल कांबोज, सुरेशपाल कांबोज, चमेल सिंह सैनी, सुंदरलाल, बलबीर सिंह, सतीश शर्मा, केहर सिंह, चौधरी विश्वास, शिकलचंद, हाजी खुर्शीद आदि का कहना है कि मिल गेट खुलने से पहले वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। मंगलवार को धरनास्थल पर एक किसान दर्शनलाल कांबोज की तबीयत अचानक खराब हो गई। धरने पर किसान उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उन्हें सर्दी से बचाव करने की सलाह दी है। लेकिन दर्शन लाल दोबारा धरनास्थल पर बैठ गए। किसानाें ने कहा कि यदि पांच दिसंबर तक जिला प्रशासन द्वारा कोई फैसला किसान हित में नहीं लिया जाता तो वे छह दिसंबर से आमरण अनशन शुरू कर देंगे। बता दे कि किसान दर्शनलाल की पहले भी आमरण अनशन पर तबीयत बिगड़ गई थी। धरना स्थल पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को उन्होंने किसी भी प्रकार के उपचार के लिए साफ मना कर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी के चिकित्सालय में उपचार कराने के निवेदन को भी उन्होंने ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें