यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक शख्स ने युवती समेत चार लोगों पर बेटी को अगवा कर नशीला पदार्थ देने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को 23 नवंबर को उसकी सहेली घर से बुलाकर ले गई थी। मामले की जानकारी लगने पर परिजनों ने बेटी की सहेली के परिजनों पर दबाव बनाया।
इसके बाद आरोपी युवती को सुजड़ू चुंगी पर छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ में युवती ने सहेली पर घर से बुलाकर ले जाने के बाद युवक पर धोखे से नशीला पदार्थ पिलाने के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार घटना में सहेली के सहयोग करने के साथ ही तीन अन्य लोग भी शामिल रहे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/