फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। ग्लोकल यूनिवर्सिटी व क्योर हर्बल के सौजन्य से मिर्जापुर में आयोजित अंतर्राज्यीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर ने चुहड़पुर को 50 रन से हराते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मो. जावेद इकबाल ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये एवं ट्रॉफी दी। इस टूर्नामेंट में चार राज्यों की 50 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम खेले गए फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में से 9.4 ओवर खेलते हुए 119 के स्कोर पर आल आउट हो गई। ओपनर लीची ने आतिशी पारी खेलते हुए 7 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 59 रन बनाए। दूसरे छोर पर खेलते हुए शहजाद हुसैन ने 3 छक्कों और एक चौके की मदद से 27 रन बनाकर लेग साइड में कैच आउट हो गए। इसके बाद खेलने आए साकिब कुछ खास नहीं कर पाए और 2 गेंद पर एक छक्का मारकर पवेलियन लौट गए। सत्तू ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद सभी खिलाड़ी 3 रन ही बना सके। सुमित ने 3, आसिफ ने 2, रोहित ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। दूसरी पारी में चुहड़पुर की टीम 69 रन बनाकर आउट हो गई। चुहड़पुर की तरफ से पंडित ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। पंडित के साथ ओपनिंग करने आए रोहित 25 रन बनाकर आउट हो गए। वसीम ने 11 रन का योगदान दिया। बाकी सभी बल्लेबाजों ने चुहड़पुर को निराश किया और टीम 69 के स्कोर पर आल आउट हो गई। सरफराज पंछी ने 3 विकेट, आकाश अक्कू व सचिन ने 2-2 विकेट चटकाए। साकिब मलिक ने 1 विकेट लिया। विजेता टीम को 21 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया तथा उप विजेता टीम को 11 हजार नगद व ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर डॉ. मो. हुसैन, अफजल इकबाल, डॉ. रियाज, कैसर अराफात, चौधरी हाफिज साजिद, अहसान अली, आकिब मलिक, डॉ. सिकंदर, नईम मलिक, बिलाल, मलिक, साहबान अली, सैफ अली, सलमान मलिक, जुबैर मलिक, रहमान कुरैशी, हुसैन चौधरी, मुदस्सिर, डॉ. फिरोज, कारी अब्दुल वाजिद, शादाब अली, सैफुल्ला, सादिक अली खान, अब्दुस्लाम, आसिफ अली, हाजी मुंशी नसीम, सुलेमान, वसीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें