फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। महेशपुर बस स्टैंड के पास देवबंद की ओर से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से जा रहा दंपति घायल हो गया। इसमें पत्नी की देवबंद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि पति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया, वहीं उनके दो वर्षीय बेटे को खराेंच तक नहीं आई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लेते हुए महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव शिमलाना निवासी शिवकुमार उर्फ छोटन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पत्नी 28 वर्षीय दीपा और दो वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बाइक से बड़गांव दवाई लेने जा रहे थे। जैसे ही वह महेशपुर स्थित बस स्टैंड पर पहुंचे तो देवबंद की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। इस बीच महिला दीपा ट्रक के अगले पहिये के सामने आ गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति पत्नी को देवबंद अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही पत्नी की मौत हो गई। जबकि घायल शिवकुमार को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है, वहीं कार्तिक को खरोंच तक नहीं आई। महिला की मौत की सूचना के बाद देवबंद पहुंची बड़गांव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में घायल शिवकुमार के चाचा सत्यपाल उर्फ पाल्ला की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हादसे में दीपा की मौत की सूचना जब गांव शिमलाना में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। दीपा अपने पीछे दो बेटी व एक बेटे कार्तिक को रोता बिलखता छोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें