फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के एटीएम कक्ष में शार्ट सर्किट से आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे रोड शाखा के एटीएम कक्ष में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया।
विज्ञापन

सुभाष चौक के निकट पीएनबी की शाखा में शनिवार की सुबह अचानक शार्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते धुएं के गुब्बार से पूरा एटीएम कक्ष भर गया। जिससे वहां पैसे निकालने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वायरों ने तेजी के साथ आग पकडना शुरू कर दिया जिससे बैंक के भीतर कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। साथ ही कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाना शुरू कर दिया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कर्मचारी आग पर काबू पा चुके थे। वहीं, एटीएम कक्ष से धुआं व आग निकलते देख बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शाखा के मुख्य प्रबंधक एस.के. मित्तल ने बताया कि आग पर तुरंत ही कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों से काबू पा लिया। जिस कारण एटीएम मशीने जलने से बच गई। उन्होंने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान होने से बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें