फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करें प्रशासन
विज्ञापन

देवबंद। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कांवड़ यात्रा को मद्देनजर रखते हुए नगर के सभी स्कूलों में 6 से 9 अगस्त तक अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम रामविलास यादव को एसोसिएशन की ओर से प्रेषित ज्ञापन में बताया गया कि महाशिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक के कारण कांवड़ियों से मुख्य मार्ग बाधित हैं। जिसके कारण स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और पढ़ने वाले छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसी भी अप्रिय घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीएम ने नगर के कुछ मार्गों पर स्थित विद्यालय बंद करने के आदेश निर्गत किए हैं। जबकि देवबंद के सभी मार्गों से कांवड़ियों का आवागमन है। एसोसिएशन संज्ञान में लाना चाहती कि निकट के जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में सुरक्षा की दृष्टि से 2 से 9 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसलिए नगर के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में मौ. उस्मजान, सुरेंद्र कुमार, अहतशामुलहक, संदीप त्यागी, नवेद अंसारी, डा. अरूण योगी, अनुज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें