समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी : डीएम
सहारनपुर। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान कराया जाएगा।
रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी उद्यमी का परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिन 18 उद्यमियों के इंवेस्टर समिट में एमओयू साइन हुए हैं, उनसे समस्याओं के बारे में जानकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, उद्योग उपायुक्त कल्पना, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक राजेश चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और आईआईए के चेयरमैन कृष्ण राजीव सिंघल, अनूप खन्ना, प्रमोद सड़ाना, पियेष गर्ग, सुनील सैनी, सुधाकर अग्रवाल, राजवीर, सुनील सैनी, सुनील यादव, इरफान हंफी आदि रहे।