फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश जैन बने भाजपा महानगर अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश जैन बने भाजपा महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा महानगर में चल रहे घमासान को लेकर महानगर अध्यक्ष पर गाज गिर गई। पार्टी हाईकमान ने उन्हें पद से हटाकर अब तक दो बार महानगर उपाध्यक्ष पर रहे राकेश जैन को महानगर अध्यक्ष बना दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की ओर शनिवार की रात 11 बजे महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा को हटाए जाने का आदेश पत्र जारी किया। उनकी जगह अब तक महानगर में दो बार उपाध्यक्ष रहे सम्राट विक्रम कॉलोनी निवासी राकेश जैन को नया महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसका पता चलते ही राकेश जैन के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात कार्यकर्ताओं ने उनके घर पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

पार्टी सूत्र बताते हैं कि भाजपा महानगर में चल रही घमासान को लेकर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अमित गगनेजा को हटाया गया है। अमित गगनेजा कार्यकाल अक्टूबर में पूरा होना था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें दो माह पूर्व ही हटा दिया। इसके पीछे भाजपा युवा मोर्चा में चल रही कलह को भी माना जा रहा है, जिसे अमित गगनेजा कई माह बाद भी शांत नहीं कर पाए। इसके बाद से युवा मोर्चा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद हो गए थे। उन्होंने पार्टी हाईकमान से भी अपना विरोध दर्ज कराया था। इसके अलावा भाजपा की महानगर इकाई में ही अशांति बनी हुई थी। भाजपा एक दो नहीं बल्कि कई गुटों में बंट चुकी थी। जो एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। इससे शहर में भाजपा की छवि पर भी सवाल उठ रहे थे। इससे पूर्व भी महानगर में गुटबाजी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


पार्टी के फैसले का स्वागत: गगनेजा
सहारनपुर। पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा का कहना है कि पार्टी हाईकमान के फैसले का वह स्वागत करते हैं। जिस प्रकार वह अध्यक्ष पद पर रहते हुए पार्टी हित में कार्य करते रहे हैं। उसी तरह अब भी पार्टी को ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करते रहेंगे। विधानसभा चुनाव में उनके कार्यकाल में भले ही पार्टी शहर सीट हार गई, लेकिन भाजपा प्रत्याशी को उप चुनाव के मुकाबले 16 हजार वोट ज्यादा मिले थे। उनके कार्यकाल में नगर निगम का चुनाव हुआ, जिसमें पार्टी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की और सबसे ज्यादा पार्षद भाजपा के जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें