सहारनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 26 यूपी गर्ल्स बटालियन के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। कैडेट्स ने अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण शिविर में 350 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं, जिनको ड्रिल, वैपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, बाधा दौड़ आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। बुधवार को कैंप कमांडेंट कर्नल करमदीन की देखरेख में कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान कैडेट्स को आधार कार्ड, ई-पैमेंट, मुद्रा बैंकिंग, साइबर क्राइम आदि की जानकारी दी गई। एनसीसी अधिकारी मेजर पंकज छाबड़ा ने कैडेट्स के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। इस मौके पर सूबेदार मेजर अर्जुन सिंह, रमेश सिंह, रशीद, नायब सूबेदार बाबा साहेब, जीसीआई मेहरताज, बीएचएम बीएन सिंह, हवलदार राकेश, पीडी भाई, कमलजीत, कुंदन सिंह, नायक भास्कर, लांस नायक रघुबीर, नीतू सैनी, मोनिका सैनी आदि मौजूद रहीं।