फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे बोले जीवन बचाने को बाइक चलाते वक्त पहने हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को कसबे में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बाइक और स्कूटर सवारों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट बांधने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंद्रमोहन दुबे के निर्देशन में बच्चों ने कसबे के तीनों तिराहों पर वाहन चालकों को बताया कि वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें। यदि हम यातायात के नियमों का पालन करते हैं तो खुद की जान के साथ ही दूसरों के लिए भी सफर को सुरक्षित बनाते हैं। चेयरमैन शिशिर सिंह राणा और पूजा राणा ने बताया कि सड़क हादसों में अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। इसलिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। कार्यक्रम में सौरभ, अर्पित, आकाश, आयुष, फैजल, नितिन, जोयब, शगुन, निकिता, शिवम, उज्जवल, प्रियंका, आर्यन, इंजीला और कृष्णा द्वारा पोस्टर और नारे लिखी तख्तियों के साथ क्षेत्रवासियों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। उपप्रधानाचार्य सविता दुबे, संगीता, अंजली, पूजा, पारुल, भाविका और रवि भंडारी आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें