फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनानी पद्धति को मजबूती के साथ अपनाए चिकित्सक: मुख्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनानी पद्धति को अपनाने का आह्वान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में फेलिसिटेशन ऑफ यूनानी आइकॉन एंड नुडवाकोन 2018 के शीर्षक से यूनानी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूनानी पद्धति को मजबूती से अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज में आयोजित समारोह में आयुष मंत्रालय के डिप्टी एडवाइजर (यूनानी) डा. मुख्तार अहमद कासमी ने कहा कि सभी यूनानी चिकित्सकों को चाहिए कि वे इस पद्धति को मजबूती के साथ अपनाए। ताकि इसका लाभ दूसरों तक पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने जामिया तिब्बिया मेडिकल कालेज के संस्थापक स्व. डा. शमीम अहमद सईदी के द्वारा यूनानी के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। संस्था के सचिव डा. अनवर सईद व प्रशासनिक अधिकारी डा. अख्तर सईद ने संयुक्त रूप से कहा कि यूनानी पद्धति को लोग तेजी के साथ अपना रहे हैं, इसकी मुख्य वजह यूनानी चिकित्सकों का इस पद्धति का उपयोग करना है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से यूनानी पद्धति से लोगों का उपचार किए जाने का आह्वान किया। नेशनल यूनानी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नुडवा) के अध्यक्ष डा. मोईन सिद्दीकी ने संस्था के बारे में बताया। सीसीआईएम के सदस्य डा. विनोद पुंडीर, डा. बदरुदुज्जा खान, डा. केतन पटेल, डा. कलीमुर्रहमान, डा. कमरुज्जमा कुरैशी, डा. मुश्ताक अहमद, डा. सिकंदर हयात आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डा. अनवर व डा. अख्तर सईद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किए। अध्यक्षता डा. मुख्तार कासमी व संचालन डा. अहतशामुलहक सिद्दीकी ने किया। इस मौके पर डा. सलीम खान, डा. मोहम्मद फसीह सिद्दीकी, डा. नासिर खान, आजम उस्मानी, डा. शिबली इकबाल, डा. इम्तियाज, डा. मोनिस, डा. सदफ रिजवी, मो. आसिफ, डा. मुजम्मिल, डा. रिफअत अली मीर, रिहान अलवी, मो. जावेद, डा. शाइस्ता प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें